Barabanki: बुजुर्ग मां के तख्त के नीचे मिला ट्रक ड्राइवर बेटे का खून से लथपथ शव, घटना के बाद से छोटा भाई फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बीबियापुर गांव में एक ट्रक ड्राइवर का शव उसी की वृद्ध मां के तख्त के नीचे खून से लथपथ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बीबियापुर गांव में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शनिवार को 50 वर्षीय राजेंद्र उर्फ रज्जन का शव उनके ही घर में बुजुर्ग मां के तख्त के नीचे खून से लथपथ मिला। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घर की तलाशी के दौरान तख्त के नीचे और कमरे में खून के धब्बे भी मिले, जिन्हें साफ करने का प्रयास किया गया था।

सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र अविवाहित थे और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहते थे। घटना के बाद से उनका छोटा भाई घर से लापता है, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की पुष्टि नहीं की है। मृतक कुल चार भाई थे। उनमें से दो भाई सूरत में काम करते हैं, जबकि राजेंद्र और उनका छोटा भाई माता-पिता के साथ गांव में रहते थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तालाब में उतराता मिला शादी समारोह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

ग्रामीणों के अनुसार, शव को तख्त के नीचे छिपाया गया था और कमरे में फैले खून को साफ करने की कोशिश की गई थी। यह दर्शाता है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फरार छोटे भाई और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!