Barabanki:
बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज विकास खंड की खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजरो और बीएलओ को अहम दिशा निर्देश दिए।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
ज़िले के विकास खंड त्रिवेदीगंज में खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रियंका सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यह पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2023 की मतदाता सूची के आधार पर किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान, बीडीओ ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धीमी गति पाए जाने पर कई स्थानों पर बीएलओ को फटकार भी लगाई।
प्रियंका सिंह ने भिलवल, अलदादपुर, रामीपुर, मंझार, मौलाबाद और शिवनाम सहित कई पोलिंग बूथों का दौरा किया। उन्होंने पाया कि ब्लॉक में एसआईआर कार्य समग्र रूप से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ पोलिंग बूथों पर कार्य की गति धीमी है। इस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ को तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।
बीडीओ ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे गणना पत्रक फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर जल्द से जल्द जमा करें। इस निरीक्षण के दौरान सहायक पंचायत अधिकारी ऋषिपाल सिंह व विजय कुमार, साथ ही प्रधान प्रतिनिधि शुभम गुप्ता और मंझार सरोज यादव भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: दहेज लोभियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से भगाया, 1 लाख रुपए और बाइक की कर रहे थे मांग, केस दर्ज
-
Barabanki: आदेश की नाफरमानी पर चढ़ा जज साहब का पारा, अधिशासी अभियंता विद्युत का कार्यालय करा दिया सील, मचा हड़कंप
-
Barabanki: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा, युवक ने अपनी ही मां को कार से रौंदा, हुई मौत
-
Barabanki: DPRO कार्यालय के अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, महिलाकर्मी ने दर्ज कराई एफआईआर
-
Barabanki: गुप्ता कचौड़ी कार्नर की सब्ज़ी में निकली मरी छिपकली, खाने से बिगड़ी युवती की हालत, दुकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















