Barabanki: भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई के पास हुआ हादसा

Barabanki:

बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथिलेश रावत की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की हैदरगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथिलेश रावत शुक्रवार की भोर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुदरैल के पास हुआ हादसा

सैफई के कुदरैल के पास यह हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मिथिलेश देवस्थान दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे। कार में मिथिलेश रावत, ड्राइवर हफीज व दिलीप पटेल सहित तीन लोग सवार थे। ड्राइवर हफीज को अचानक नींद आने पर वाहन को कुदरैल के पास रोककर ड्राइवर बदलने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने वाहन में टक्कर मार दी।

 

सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत 

Barabanki: भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई के पास हुआ हादसा

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मिथिलेश रावत ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक दिनेश रावत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

 

खबर मिलते ही क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर 

विधायक के भाई की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वो स्तब्ध रह गया। कोठी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव स्थित आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया विधायक सहित अन्य परिवारजन घटना स्थल पर पहुंच रहे। सुबह पांच बजे के आसपास हुई घटना हुई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तालाब में उतराता मिला शादी समारोह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

 

दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस 

मृतक के परिजन प्रवेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना करनें वाले वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक्सप्रेसवे पर लगें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे दुर्घटना करने वाले डीसीएम वाहन की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!