Barabanki: सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ का चुनाव संपन्न, आनंद सिंह बने अध्यक्ष; शंभूनाथ पाठक को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी 

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संगठन के संगठनात्मक चुनाव बाराबंकी में सर्वसम्मति से संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में आनंद कुमार सिंह को बाराबंकी इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि शंभूनाथ पाठक को मंत्री और जानकीराम को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह चुनाव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर शुक्ला और जिला पंचायत राज अधिकारी नितेश भोंडले की मौजूदगी में हुई एक बैठक के दौरान हुआ। बैठक में सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
  • अध्यक्ष: आनंद कुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष: अनिल कुमार सिंह
  • मंत्री: शंभूनाथ पाठक
  • कोषाध्यक्ष: विजय कुमार
  • सम्प्रेक्षक: शैलेन्द्र कुमार दुबे
  • मीडिया प्रभारी: जानकीराम
चुनाव के बाद, नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राम आसरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें : Lucknow: ‘विश’ या ‘विष’? अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भाजपा नेता के ‘विवादित’ पोस्टर से सियासी मर्यादा तार-तार

यह भी पढ़ें : UP News: योगी के कैबिनेट मंत्री ने महिला SDM पर लगाए ‘अवैध प्लॉटिंग’ के संगीन आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा ‘गोपनीय’ पत्र वायरल, प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप!

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नई Hyundai Venue Facelift 2025 की शानदार लॉन्चिंग — देखें नई वेन्यू की खासियतें, फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!