Barabanki: टला बड़ा हादसा – पुल की रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरा अनियंत्रित डंपर, 2 घंटे तक फंसी रही दर्जनों ट्रेन

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित डंपर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे ट्रैक पर जा गिरा। जिसके चलते रेलवे की बिजली सप्लाई लाइन टूट जाने से दर्जनों ट्रेन दो घंटे तक फंसी रही।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के रामनगर इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बुढ़वल जंक्शन के निकट रामनगर-फ़तेहपुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहा लोडेड डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरने से डंपर का ड्राइवर केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। वही बिजली का तार टूटने से अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए भी थम गए।

गैस कटर से केबिन काटकर निकाला गया ड्राइवर

हादसे की सूचना मिलते ही आनन फानन में रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। लेकिन हाइड्रोलिक बोल्ट कटर मौजूद न होने के चलते केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका।

Barabanki: टला बड़ा हादसा - पुल की रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरा अनियंत्रित डंपर, 2 घंटे तक फंसी रही दर्जनों ट्रेन

इस दौरान रेलवे की विद्युत सप्लाई लाइन टूट जाने के चलते दर्जनों ट्रेन फंसी रही। कुछ को चौका घाट तो कुछ को बिंदौरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

 

होते-होते टला बड़ा हादसा

बुधवार को देर रात करीब 9:15 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन गोण्डा से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन अजानपुर के पास पहुंची ही थी कि अचानक फतेहपुर से रामनगर की ओर जा रहा एक लोडेड डंपर रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 25 फीट नीचे दूसरे ट्रैक पर गिर गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

Barabanki: टला बड़ा हादसा - पुल की रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरा अनियंत्रित डंपर, 2 घंटे तक फंसी रही दर्जनों ट्रेन

डंपर की चपेट में आकर रेलवे की बिजली सप्लाई लाइन टूट गई और ट्रेन वही पर रुक गई। गनीमत यह रहा कि डंपर और बिजली का टूटा तार ट्रेन पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

 

संसाधनों की कमी के चलते असहाय दिखी पुलिस

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय मौके पर पहुंचे। लेकिन संसाधनों के अभाव में पुल के नीचे गिरे डंपर को रेलवे ट्रैक से हटवाने और केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने में रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस व फायर विभाग की टीम भी असहाय नजर आई।

Barabanki: टला बड़ा हादसा - पुल की रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरा अनियंत्रित डंपर, 2 घंटे तक फंसी रही दर्जनों ट्रेन

रेलवे की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल 

करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद डंपर चालक को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान गरीब रथ करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। जिसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। नाराज़ यात्रियों ने रेलवे विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

यात्रियों ने कहा कि रेलवे विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पूरी तरह फेल है। डंपर ड्राइवर को निकाल कर उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक उसका वही उपचार चल रहा था और दर्जनों ट्रेन प्रभावित रही।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!