
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गोसियामऊ के जयचंदापुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जयचंदापुर निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र राजाराम अपनी मां की दवा लेने के लिए लदई का पुरवा जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिसे गढ़ी गोसियामऊ निवासी रोहित (26) पुत्र रामहेत चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे के बाद, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद की और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, रोहित और सुनील कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
इस हादसे में सुनील की मां ज्ञानमती (पत्नी राजाराम) को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट – मुन्ना सिंह
यह भी पढ़ें : Barabanki: इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर पेट्रोल पंप मालिक से हज़ारों की ठगी, पुलिस के swift action से पीड़ित को मिली राहत
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
409
















