Barabanki: नगर के पल्हरी चौराहे पर बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक, गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर

Barabanki:

बाराबंकी के जैदपुर रोड पर ट्रक के पास काम करते समय युवक 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलसा, इलाज के लिए लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर। बिजली विभाग और पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

बाराबंकी जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी चौराहा, जैदपुर रोड के पास ट्रक के पास काम कर रहे एक युवक की 11,000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान अबूसाद पुत्र मोहम्मद मुबीन के रूप में हुई है, जो ट्रक में खलासी का काम करता है। रविवार को वह ट्रक के पास रस्सी खींचने और तिरपाल ठीक करने का काम कर रहा था। उसी दौरान बगल में स्थित ट्रांसफार्मर से निकली 11,000 वोल्ट लाइन के संपर्क में आ गया।

तेज करंट लगते ही अबूसाद बुरी तरह झुलस गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बिजली के तारों से अलग किया।

 

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बाराबंकी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

ड्राइवर मोहम्मद सदयन ने बताया — “हम ट्रक पर चढ़कर तिरपाल ठीक कर रहे थे, अबूसाद नीचे खड़ा होकर रस्सी खींच रहा था। तभी अचानक तेज आवाज हुई और देखा तो वह बिजली की लाइन में फंस गया था।”

यह भी पढ़ें  Barabanki: रहस्यमय परिस्थितियों में एक साथ लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियां, मचा हड़कंप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

 

गंभीर रूप से झुलसा युवक

हादसे में अबूसाद के दोनों हाथ, पैर और दाहिना कंधा बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी दोनों प्रयागराज जिले के घुरघाट क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विद्युत विभाग को भी सूचना दी गई।


रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / उस्मान 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!