Barabanki: 11वीं की छात्रा की रहस्यमय मौत, क्लासरूम में अचानक हुई थी बेहोश; कुछ ही हफ्तों में घटी दूसरी घटना ने बढ़ाई अभिभावकों की चिंताएं

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
बाराबंकी के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कक्षा 11 की एक छात्रा नंदिनी (लगभग 14 वर्ष) अचानक क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस रहस्यमय मौत ने न केवल स्कूल प्रशासन, बल्कि पूरे शहर को हैरत में डाल दिया है।
सुबह स्वस्थ थी नंदिनी, अचानक हुई मौत
मूल रूप से बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज निवासी पिता राजितराम ने बताया कि नंदिनी सुबह स्कूल आने तक पूरी तरह स्वस्थ थी। सहपाठियों के मुताबिक, वह क्लास में भी सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी, लेकिन छठे पीरियड में क्लास में पहुंचते ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। नंदिनी की आकस्मिक मौत की खबर फैलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं।

बताया जा रहा है कि नंदिनी की तबीयत बिगड़ने से पहले किसी भी तरह की अस्वस्थता या परेशानी की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। स्कूल प्रशासन और परिजन इस असामयिक घटना को लेकर पूरी तरह से हैरान हैं।
कुछ हफ्तों में दूसरी ऐसी घटना, अभिभावकों की बढ़ी चिंता
यह ध्यान देने योग्य है कि कुछ ही सप्ताह पहले बाराबंकी के सेंट एंथोनी स्कूल के कक्षा 7 के एक छात्र की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। 12 वर्षीय वह छात्र अपने पिता के साथ स्कूल आया था। स्कूल से थोड़ा पहले कार से उतरते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी।

अब एक बार फिर इसी तरह की घटना ने न केवल शिक्षा विभाग को, बल्कि अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है। फिलहाल, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर प्रकाश डाला जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

और पढ़ें

error: Content is protected !!