रामनगर-बाराबंकी।
थाना रामनगर पुलिस ने 03 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर 04 घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से 12 अदद मोबाइल, नकदी व मोटर साइकिल भी बरामद किया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर रत्नेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर लुटेरों मो0 सिराज पुत्र शेराज निवासी मोहल्ला भाण्डू, डालीगंज थाना हसनगंज जनपद लखनऊ, सलमान पुत्र इसरार अहमद व जावेद अंसारी पुत्र अहमद अली असांरी निवासीगण मोहल्ला रामनगर एक मीनार मस्जिद थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ को बोहनिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरो के कब्जे से लूट चोरी से सम्बन्धित अलग-अलग कंपनियों के 12 अदद मोबाइल फोन व 1470 रुपये नकद तथा एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स UP 41 J 9049 बरामद कर स्थानीय थाने पर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
598
















