Barabanki: (01) पूर्व मंत्री राकेश वर्मा समेत सैकड़ो लोगो ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि (02) भाकियू अम्बावट गुट के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगो ने ग्रहण की सदस्यता

 

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी।
जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रामदुलारे रावत बप्पा के ज्येष्ठ पुत्र राममनोरथ रावत की शनिवार को ह्दय गति रुक जाने से हुए निधन की सूचना पाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, शिवकुमार यादव कामता प्रसाद यादव दिग्विजय सिंह एंव दरियाबाद क्षेत्र से पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र रितेश सिंह, रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई के प्रतिनिधि लल्लन प्रसाद वर्मा, हाजी मुश्ताक अहमद मुन्ना, इन्तिखाब आलम नोमानी, विनोद कुमार यादव, परिषद बाराबंकी के पूर्व चेयरमैन हफीज भारती सहित सैकड़ों लोगो ने रविवार को स्वर्गीय राममनोरथ रावत के आवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े

Barabanki: ग़रीबो का हक़ मार कर सरकारी राशन की कालाबाज़ारी करने वाले कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

भाकियू अम्बावट गुट के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगो ने ग्रहण की सदस्यता

हैदरगढ़-बाराबंकी।
भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला मीडिया प्रभारी रामबरन यादव व ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम रावत की अगुवाई में युद्ध स्तर पर चलाए गए इस सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई गई। जिसमे ग्राम सभा आलापुर निवासी राम सिंह को ब्लाक सचिव, मुन्ना लाल यादव को ग्राम अध्यक्ष, राकेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इसी दौरान राम सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, धर्मराज रावत, दुर्गा प्रसाद साहू, मोहम्मद सोहेल, जय सिंह, रमेश रावत, संजय रावत, रामदेव रावत, पंडित दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोगों को सदस्यता दिलाई गई इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष हैदरगढ़ बेचू लाल यादव, तहसील महासचिव प्रदीप कुमार रावत, लवकुश यादव आदि लोग भी इस सदस्यता अभियान में मौजूद रहे
रिपोर्ट – मोहम्मद इदरीस

यह भी पढ़े

Barabanki: मामूली बारिश से जलमग्न हो जाता है गांव का मुख्य मार्ग, ग्रामीणों ने CM और DM से इंटरलॉकिंग लगवाने की लगाई गुहार

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

और पढ़ें

error: Content is protected !!