बाराबंकी।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी की मासिक बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर हैदरगढ़ और सूरतगंज ब्लाक इकाई का गठन व सिद्धौर और सिरौली गौसपुर ब्लाक इकाई का पुनर्गठन किया गया। हैदरगढ़ की ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका सिंह, महामंत्री रीता राणा और कोषाध्यक्ष बाला जैसवाल को बनाया गया। सिरौली गौसपुर का पुनर्गठन हुआ जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि शुक्ला ने पुनः कार्यभार ग्रहण किया। उनकी कार्यकारिणी से ब्रेंजिल प्रकाश, रुचि गुप्ता शामिल रहीं।
ब्लॉक सूरतगंज की ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या त्रिवेदी और उनकी कार्यकारिणी में रंजना त्रिपाठी, आरती मुकुल, शिवानी सिंह, शिप्रा सिंह शामिल हुई। ब्लाक सिद्धौर का पुनर्गठन हुआ जिसमें शबाना परवीन पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनी। सभी ब्लॉक अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी की सदस्यों को मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष ने सभी को समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। महामंत्री प्रीति सिंह द्वारा ब्लाकों पर आ रही समस्याओं को संज्ञान में लिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समस्त कार्यकारिणी जल्द से सदस्यता ग्रहण कराते हुए अपने संगठन को मजबूती प्रदान करें और संगठन को मजबूती प्रदान कर ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। इस मौके पर शहनाज परवीन, रंजना सहाय, नज्मुस सहर, बुशरा खानम, रिचा सिंह, सुमन गौतम, कोरी चंदा, प्रीति वर्मा, सर्वेश कुमारी, नीलम लता, उत्तिमा पटेल, शबाना परवीन, हर्षिता मोदी, राधा रानी समेत जिले की समस्त कार्यकारिणी उपस्थिति रही। सभी ने पूर्ण समर्पित हो कर कार्य करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट – सरला यादव
यह भी पढ़े
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दो सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राओं को वितरित किए गए टैबलेट

मसौली-बाराबंकी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बड़ागांव) नवाबगंज में गुरुवार को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में शिक्षारत दो सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य गौरव सिंह ने टेबलेट वितरण किया। टेबलेट पाकर छात्र छात्राओ के चेहरे खिल उठे।
प्रधानाचार्य गौरव सिंह ने टेबलेट वितरण करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा में चमत्कारी विकास के लिए स्मार्टफोन/टैबलेट देने की योजना लागू की गई है। निश्चित तौर पर टैबलेट का सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों से टैबलेट का सही प्रयोग करने का संदेश देते हुए कहा कि वे इसके माध्यम से तकनीकी क्षेत्र के नए नए प्रयोगों को आसानी से जान व समझ सकते हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि डिवाईस का उपयोग मात्र वीडियो देखने तक ही सीमित न रहे, अपितु इसका उपयोग अपनी पढ़ाई एवं कोर्स के स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाये। शासन द्वारा इस डिवाईस पर प्रत्येक छात्र के विषय के अनुसार ऑनलाईन कोर्स निशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें जिसके माध्यम से आप अपने विषय के बारे में सीमित न होकर नयी नयी तकनीकि के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में कार्यदेशक श्रीमती मंजू वर्मा, सोनेलाल अनुदेशक, मनोज कुमार, रामगोपाल, आशुतोष प्रताप सिंह, तूफान सिंह व अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
यह भी पढ़े
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















