Barabanki: सोते समय सांप के काटने से महिला की मौत, इलाज में देरी पड़ी भारी, 3 मासूमों के सिर से उठा ममता का आंचल

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के दिकोलिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। 32 वर्षीय सीता को मंगलवार, 15 जुलाई 2025 की रात करीब 2 बजे सोते समय सांप ने काट लिया था।
सीता के पति सुमेश कुमार ने बताया कि सांप काटने के तुरंत बाद उनकी पत्नी ने शरीर में तेज दर्द की शिकायत की। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह कोई मामूली दर्द होगा और अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, सीता की हालत बिगड़ती गई। सुबह तक उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी।
परिजन तुरंत सीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुँचे। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने जाँच के बाद सीता को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने के कारण ही उसकी मृत्यु हुई। यदि उसे रात में ही अस्पताल लाया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं – एक 13 वर्षीय लड़का, एक 11 वर्षीय लड़का और एक 9 वर्षीय लड़की। सीता की असमय मौत से इन तीनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
रिपोर्ट – हरीश कुमार 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!