Barabanki: सात लाख कीमत के खोए हुए 47 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों के किये गए हवाले

 

बाराबंकी।
जनपद बाराबंकी के थाना जीआरपी पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोए हुए 47 मोबाइल को (कीमत करीब 7,25,000/- रू०) बरामद कर शुक्रवार को मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए। खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा ख़ुशी का इज़हार करते हुए जीआरपी पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।

यह भी पढ़े :  Barabanki: सचिव व प्रधानो से अवैध वसूली कर सीएम योगी के ‘सख्त’ आदेशो को मुंह चिढ़ा रहा बीडीओ सिद्धौर का खासमखास प्राइवेट कर्मचारी

पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ प्रशान्त वर्मा के निर्देश पर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी लूट/जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम व गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा टीम गठित कर सर्विलांस सेल की मदद से अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो एवं अन्य राज्यों से यात्रा के दौरान गुम हुए 47 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया । बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 7,25,000/- रुपये हैं । दिनांक 08.11.2024 को बरामद मोबाइलों के स्वामियों को जीआरपी थाना बाराबंकी पर बुलाकर उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उनके खोये मोबाइल सुपुर्द किये गये।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े :  UP NEWS: बुरा लगा भौजाई का मज़ाक, नाराज़ देवर ने लिया ऐसा खौफनाक इन्तेक़ाम, जिसने सुना हो गया हैरान

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

और पढ़ें

error: Content is protected !!