Barabanki: सतरिख पुलिस ने दो तस्करो को किया गिरफ्तार, 465 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

सतरिख-बाराबंकी।
प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 465 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल रवाना कर दिया है।

Barabanki: नगर के ज़ेब्रा पार्क में दिन दहाड़े गुंडागर्दी, दो गुटों में जमकर मारपीट, ख़ूनी संघर्ष में कई घायल….देखे वीडियो

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सतरिख पुलिस टीम ने दो शातिर तस्करो गुड्डू उर्फ फारूख पुत्र सरदार निवासी ग्राम करौदी कला थाना सतरिख व शिवकुमार रावत पुत्र अयोध्या रावत निवासी ग्राम जैनाबाद थाना सतरिख को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से कुल 465 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि अभियुक्तगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट – आसिफ हुसैन

यह भी पढ़े :  Barabanki: 76वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियो-कर्मचारियों को दिलाए ये तीन महत्वपूर्ण संकल्प

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र

और पढ़ें

error: Content is protected !!