Barabanki: शारदीय नवरात्रि को लेकर उपजिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

 

रामनगर-बाराबंकी।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर उपजिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया की उपस्थित में शनिवार को थाना रामनगर परिसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पीस कमेटी की इस बैठक में थाना प्रभारी रत्नेश पांडेय समेत थाने का स्टाफ व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।  

यह भी पढ़े : Barabanki: बाबा के ‘बुलडोजर’ पर भारी पड़ा दबंगो का ‘ट्रैक्टर’, दबंगई के बल पर जोतवा दिया 80 साल पुराना आम रास्ता, शिकायत के बावजूद नही हो रही सुनवाई

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी पवन कुमार ने उपस्थित आयोजक मंडलों से कहा कि आप सभी शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाए, ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित स्थानों पंडालों में मूर्तियों की स्थापना हो, स्थान परिवर्तन किए जाने का कारण वह जानकारी पहले से दे, जिसका निरीक्षण कर यथोचित निर्णय लिया जाएगा। साफ सफाई का विशेष ध्यान रक्खे। बगैर अनुमति के कोई नई परंपरा न डालें। पांडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए , जिससे असमाजिक तत्वों की निगरानी की जा सके। पूजा पांडालों में अग्निशमन यंत्र, पानी , बालू आदि अनिवार्य रूप से होना चाहिए। निगरानी के लिए पांच सदस्य टीम बनाएं। जिनकी जवाब देही भी निर्धारित की जाए।

यह भी पढ़े : Barabanki: इसे कहते हैं नेकी कर और पत्थर खा, जिस किराएदार को उधार दिए 50 हज़ार, नीयत बिगड़ने पर उसी ने दर्ज करा दी FIR

पुलिस क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजक एवं संयोजक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नशे की हालत में लोगों को पंडाल में प्रवेश वर्जित रखे। सद्भावना के साथ मन क्रम वचन व तन से पवित्र होकर के सभी कार्यक्रम संपन्न कराए यदि कोई परेशानी हो तो बेहिचक अवगत कराए। सीघ्र समस्या का समाधान कराया जायेगा। बैठक के सयोंजक थाना प्रभारी रत्नेश पांडेय ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी व अमित कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद राठौर, वीरपाल सिंह, उमेंश यादव, वीपी सिंह, ग्राम प्रधान श्रीकांत शुक्ला, दुर्गेश मिश्र, राम मनोरथ रावत, राजू दिलीप कुमार, नागेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में सभ्रांतजन व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

यह भी पढ़े : Barabanki: राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रही थी महिला, स्क्रीन पर बार-बार आ रहा था एक संदेश, गौर से पढ़ते ही उड़ गए महिला के होश

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: तालाब में उतराता मिला शादी समारोह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!