Barabanki: मकान के दरवाज़े पर बाहर से ताला लगाकर किशोरी का रेप कर रहा था युवक, शोर सुनकर पहुंचे लोगो ने ताला तोड़कर किया पुलिस के हवाले

 

फतेहपुर-बाराबंकी।
बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक मकान के दरवाज़े पर बाहर से ताला लगाकर अंदर एक किशोरी का रेप कर रहा था। शोर सुनकर जमा हुए मोहल्ले वालों ने ताला तोड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : Barabanki: खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची घाघरा, तराई के दर्जनों गांवों में मचा हाहाकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कस्बा निवासी किशोरी सोमवार को कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान काज़ीपुरा मोहल्ले का रहने वाला आफ़ताब नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर अपने एक परिचित सगीर के खाली पड़े मकान में ले गया। जहां मकान के दरवाज़े पर बाहर से ताला लगवाकर आफ़ताब किशोरी का रेप करने लगा।

यह भी पढ़े : Barabanki: जंगली जानवर देखे जाने से इलाक़े में दहशत, लाठी डंडे लेकर वन विभाग की टीम के साथ खोजबीन में जुटे रहे ग्रामीण

इस दौरान किशोरी का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गया। माजरा समझते ही लोगों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया एवं आरोपी आफ़ताब को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी आफ़ताब को जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े : Barabanki: खंड शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाकर शिक्षको ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!