Barabanki
बाराबंकी के जोंधी गांव में एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, 24 घंटे में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिले की हैदरगढ़ तहसील के जोंधी गांव में पिछले एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली विभाग की लापरवाही और तीन साल से लगातार मिल रहे झूठे आश्वासनों से तंग आकर ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबेहा पलिया उपकेंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की।
तीन साल से बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर
ग्रामीणों का कहना है कि जोंधी में लगाया गया ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है और हर बार बिजली विभाग सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल देता है। इस बार तो ट्रांसफार्मर जले एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल
जोंधी के अलावा शफीपुर, राजपुर, सेवा का पुरवा और पूरे गुमान गांवों में भी ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को न तो पंखे चलाने की सुविधा है, न ही पीने का ठंडा पानी मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि बिजली न होने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का पावर हाउस पर गुस्सा
प्रदर्शन की सूचना पर SDO शैलेन्द्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब उन्हें और आश्वासन नहीं, बल्कि कार्रवाई चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

मंत्री का लेटरपैड भी बेअसर
ग्रामीणों ने बताया कि खाद और रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के लेटरपैड पर भी विभागीय अफसरों को निर्देश भेजे गए, लेकिन उनका भी कोई असर नहीं हुआ। इससे यह साफ है कि अफसरशाही के चलते आम जनता की समस्याएं अनसुनी की जा रही हैं।
रिपोर्ट – मुन्ना सिंह

यह भी पढ़ें..
-
बाराबंकी: हीरो एजेंसी की अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बाबा का बुलडोजर! SDM ने जारी किया आदेश, मचा हड़कंप
-
बाराबंकी: खाद की किल्लत से भड़के किसानो का हंगामा, चोरी छिपे दरियाबाद भेजी जा रही खेप को रोका, मंत्री सतीश शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप
-
बाराबंकी: नौचंदी मेले में दुकान लगाने वाला जनपद का लाल बना रेलवे का अनुसंधान एवं विकास अभियंता, जानिए संघर्ष से सफलता की प्रेरणादायक कहानी
-
बाराबंकी में भूमाफियाओं का हैरान करने वाला कारनामा: करोड़ों की शत्रु संपत्ति पर कर डाली अवैध प्लाटिंग, प्रशासन ने जारी किया नोटिस
-
UP News: डीएम की Zoom मीटिंग में पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप, महिला अधिकारी मीटिंग छोड़कर भागी, FIR दर्ज
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















