Barabanki: भारतीय संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद विषय पर विशेष चर्चा, जिला बार सभागार में वक्ताओं ने रखे अपने विचार

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी में समाजवादी अधिवक्ता सभा के तत्वावधान में भारतीय संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद विषय पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन अधिवक्ताओं की बड़ी उपस्थिति के साथ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने अपने ओजस्वी संबोधन में वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को लुभावने वादों से भ्रमित कर वोट लेती है, लेकिन चुनावों के बाद उन्हीं वर्गों को हाशिये पर डालकर पूंजीपतियों और प्रभुत्ववादी ताकतों को बढ़ावा देती है।
पाल ने सभी अधिवक्ताओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए “पीडीए जागरण अभियान” को जन-जन तक पहुंचाएं और 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट हों।
उन्होंने स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक स्नातकों को फॉर्म भरवाकर मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमने बाराबंकी में पीडीए को एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित किया है। इसका परिणाम है कि हम सात बार कोषाध्यक्ष, चार बार महामंत्री और दो बार अध्यक्ष जैसे पदों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। हमारा संकल्प है कि 2027 में पुनः अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में अमन-चैन एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करें।”
इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव, विष्णु देव यादव, उमेश प्रताप यादव एवं राजेश पाल ने भी अपने विचार रखते हुए पीडीए को सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन अनूप कल्याणी एडवोकेट ने किया। सभा में संजय यादव, सूरज यादव गामा, अरविंद वर्मा भुल्लन, रोहित यादव, हुमायू नईम खान, शांति ओम, विजय गौतम, सुशील पटेल, अमीनुद्दीन सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!