
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
बेलहरा नगर पंचायत में अध्यक्ष शबाना खातून और अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कथित मनमानी कार्यशैली और तानाशाही के खिलाफ नगर पंचायत के सभासदों ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित सभासदों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और उपजिलाधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
सभासद वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, सरबजीत गौतम, नसीर खान, मुस्ताक, सुभाष जायसवाल सहित अन्य सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ बोर्ड बैठक में लिखे गए बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पा रही है। उनका आरोप है कि अध्यक्ष और ईओ की तानाशाही के चलते मनमाने तरीके से कार्य कराए जाते हैं, जिससे बेलहरा नगर पंचायत में जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

सभासदों ने बताया कि इस मनमानी के कारण कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। इसी तरह की कई समस्याएं नगर पंचायत में व्याप्त हैं। सभासदों का यह भी आरोप है कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
सभासदों ने जानकारी दी कि वे पहले भी उच्च अधिकारियों और शासन तक इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, जिन पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी प्रचलित है। इन्हीं सब कारणों के चलते सभासदों ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को आयोजित बोर्ड बैठक का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया।
रिपोर्ट – नीरज निगम
यह भी पढ़ें..
-
मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भेजने से नाराज़ महिला कार्यकर्ताओं ने BJP नेता की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो बनाकर किया वायरल
-
Barabanki: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों का उपकेंद्र पर धावा, कुर्सियां तोड़ी, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 6 पर केस दर्ज
-
UP News: दरोगा से भिड़ा शख्स, छीन ली बाइक; बोला – “पहले 15 हज़ार रुपये वापस करो फिर अपनी गाड़ी ले जाओ।”… Video
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
653
















