Barabanki:
बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में अंसारी, ताले सिंह गांव में चोरों ने 22 लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ली। रातभर घर में सोए परिवार को भनक तक नहीं लगी। क्षेत्र में दहशत और आक्रोश।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)।
जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंसारी, ताले सिंह गांव में चोरों ने घर में घुसकर करीब 22 लाख रुपए के जेवरात और 4 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
छत के रास्ते घुसे चोर
ग्राम निवासी अनेश सिंह के घर पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, चोर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए और अलमारी, बक्सा और अटैची के ताले तोड़कर बहुमूल्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए जेवरात में अनेश सिंह की बहू के लगभग 14 लाख रुपए मूल्य के गहने और उनकी पत्नी व बेटी के करीब 8 लाख रुपए के आभूषण शामिल हैं।

परिवार को भनक तक नहीं लगी
घटना के समय अनेश सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटा रोहित सिंह और बहू छत पर सोए हुए थे। परिजनों का कहना है कि चोरों ने आधी रात के बाद वारदात को अंजाम दिया। अनेश सिंह ने बताया कि वह रात में कई बार उठकर बाथरूम जाते रहे लेकिन चोरों की कोई आहट तक नहीं मिली। सुबह जब अलमारी टूटी और जेवरात गायब मिले तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने की जांच, लोगों में रोष
घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही और लोगों से बहुमूल्य जेवर व नकदी बैंक लॉकर में रखने की अपील की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त व्यवस्था पूरी तरह फेल है, जिसकी वजह से आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
क्षेत्र में दहशत और आक्रोश
इस चोरी की घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सुभाष वार्ड और भटखेड़ा वार्ड में भी चार संदिग्ध चोरों को मुंह लपेटे घूमते देखा गया था। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र के लोग आतंक और असुरक्षा का माहौल महसूस कर रहे हैं।
📝 रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / उस्मान
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर विशाल अजगर निकलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू… Video
-
Barabanki: आस्था हॉस्पिटल के बाद अब शांति हॉस्पिटल में मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही और लूट का आरोप लगाकर जमकर किया हंगामा
-
Barabanki: पंचायत सहायकों और सचिवों को परोसा गया जानवरों से भी बदतर खाना, वायरल वीडियो ने उजागर की प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार
-
Barabanki: बीजेपी विधायक दिनेश रावत के समर्थकों की गुंडागर्दी, विधायक की मौजूदगी में टोल प्लाज़ा पर मचाया उत्पात; कर्मियों को पीटा, बूम बैरियर तोड़ने का भी आरोप, सीसीटीवी में क़ैद हुई घटना
-
Barabanki: विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या, किराए के कमरे में मिला शव – इलाके में सनसनी; पुलिस को संदिग्ध युवक की तलाश
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















