हैदरगढ़-बाराबंकी।
बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में धोखे से अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर एक किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडिता के मुताबिक यौन शोषण से परेशान होकर जब उसने आरोपी की बात मानने से इंकार किया तो आरोपी ने उसकी व बहन की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। जिसके चलते उसकी बहन की तलाक़ हो गयी। पीड़िता की शिकायत पर सुबेहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि अमेठी जिले के ग्राम अलमापुर निवासी उसका रिश्तदार कलीम पुत्र साकिर अली का तीन साल पहले उसके घर आना जाना रहता था। दो साल पहले जब युवती नाबालिग थी तो एक दिन धोखे से कलीम ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो अपने फोन के कमरे में कैद कर लिया। तब से वीडियो व फोटो दिखाकर कलीम उसे ब्लैकमेल करने लगा और डरा धमका कर शारिरिक सम्बंध भी बनाने लगा।
यह भी पढ़े : Barabanki: दलित मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला, बेगारी से मना करने पर दबंग ग्राम प्रधान ने दी तालिबानी सजा
बार बार के यौन शोषण से परेशान होकर 4-5 माह पहले युवती ने आरोपित युवक को अपने घर से भगा दिया। जिसके बाद कलीम ने पीड़िता और बड़ी बहन की फोटो को अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता के मुताबिक फोटो प्रसारित होते ही बड़ी बहन का उसके पति से तलाक हो गया। युवती ने अपने परिवारजन के साथ थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,598
















