Barabanki: दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर मसौली थाने में पीस कमेटी की बैठक, CO गरिमा पंत ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को दिए ये अहम दिशा निर्देश

Barabanki:

बाराबंकी के मसौली थाना परिसर में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी बैठक आयोजित हुई। मूर्तियों की नंबरिंग, अश्लील गानों पर रोक, महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए।

Barabanki News

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मसौली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय मौजूद रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सम्भ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

🔹 सुरक्षा और व्यवस्था पर सख़्त निर्देश

क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व को परंपरागत ढंग से और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि –

  • पंडालों में कटे तारों का इस्तेमाल न हो, ताकि बिजली करंट जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
  • महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
  • दुर्गा पूजा समितियां पहले से ही रणनीति बनाएं और विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
  • बिना अनुमति नई मूर्तियां स्थापित करने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Barabanki: दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर मसौली थाने में पीस कमेटी की बैठक, CO गरिमा पंत ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को दिए ये अहम दिशा निर्देश

🔹 नायब तहसीलदार की अपील

नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि –

  • दुर्गा पूजा में अश्लील गीतों पर सख़्त पाबंदी रहेगी।
  • धार्मिक आयोजनों में केवल भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम ही प्रस्तुत किए जाएं।
  • पुलिस लगातार भ्रमणशील रहेगी और दुर्गा पूजा समितियों से संपर्क बनाए रखेगी।
  • पंडालों और जुलूस मार्ग पर शराब सेवन करने वालों पर मशीन से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

🔹 प्रभारी निरीक्षक का संदेश

नवागत प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार थाना क्षेत्र में 63 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी। सभी मूर्तियों की नंबरिंग की जाएगी, ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि प्रत्येक स्थल पर वालंटियर नियुक्त किए जाएं, जो पुलिस का सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर फोड़ा दूल्हे का सिर, भांजी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बहन और जीजा को भी पीटा, केस दर्ज

🔹 सामुदायिक सहयोग पर ज़ोर

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

बैठक में शामिल लोग

इस मौके पर अतिरिक्त प्रभारी सनत मिश्रा, अवर अभियंता लालजी सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, कई ग्राम प्रधान और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

📝 रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

और पढ़ें

error: Content is protected !!