बाराबंकी।
तालाब से मछली पकड़ने के मामूली विवाद के चलते फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गजनी गांव में दबंगों ने दलित महिला और उसके बेटों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गजनी गांव में सूरज नाम का दलित युवक तालाब से मछली पकड़ रहा था। गांव के ही नूर मोहम्मद और अली हसन ने उसे ऐसा करने से मना किया तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इसी बात से नाराज़ नूर मोहम्मद और अली हसन ने सूरज के घर पर चढ़कर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सूरज की मां अनीता देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मां-बेटे को घर के बाहर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
देखे लाइव मारपीट का वीडियो
मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई फतेहपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,581
















