Barabanki:
बाराबंकी के हैदरगढ़ में चोरी की नियत से घर में घुसे चोर ने महिला पर हमला कर घायल किया, पुलिस ने जांच शुरू की, ग्रामीणों में दहशत।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
ज़िले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पेचरूआ गांव में बीती रात एक महिला पर चोर ने हमला कर दिया। चोरी की नियत से घर में घुसे चोर ने महिला के जागने पर उस पर डंडे से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत संतोषजनक बताते हुए घर भेज दिया।
घटना का पूरा विवरण
जानकारी के अनुसार, पेचरूआ गांव निवासी राहुल यादव शहर में नौकरी करते हैं, जबकि उनका परिवार गांव में ही रहता है। मंगलवार की रात राहुल यादव की पत्नी सुशीला देवी घर के अंदर सो रही थीं और सास व देवर छत पर सो रहे थे।
रात करीब 2 बजे, सुशीला देवी को घर में हलचल की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने टॉर्च जलाकर देखने की कोशिश की तो घर में घुसे चोर ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सुशीला देवी के चीखने पर छत पर सो रही सास और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन चोर खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों ने तत्काल चोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा,
“किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यदि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।”
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अब रात में रतजगा कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: कागज़ों में सिमटा कानून, अजगर के साथ ‘शिवतांडव’ करने वाले युवक पर कार्रवाई का साहस नहीं जुटा सका वन विभाग और जिला प्रशासन
-
Barabanki: सपा जिलाध्यक्ष हाफिज़ अयाज़ पर डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस
-
Barabanki: बेखौफ चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, लाखों की नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार — CCTV में क़ैद हुई तस्वीरें
-
रोंगटे खड़े कर देने वाली ख़बर: बेटियों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन ‘अश्लीलता’ की दलदल में फंसे मां-बाप, दिल दहला देगी ये मजबूरी
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















