फिरोजाबाद, यूपी।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सार्वजनिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 10 बजे एक लड़का-लड़की चलती बाइक पर खुलेआम अश्लील हरकतें करते नज़र आए। उनकी बेबाकी देख हर कोई हैरान रह गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर बेखौफ लेटी हुई है। उनकी हरकतें इतनी आपत्तिजनक थीं कि बगल से गुज़र रहे कुछ लोगों ने उन्हें टोकने की हिम्मत की। लेकिन, ‘ज्ञान’ देने वालों को लड़की से जो जवाब मिला, उसने सभी को सन्न कर दिया। लड़की ने तेवर दिखाते हुए कहा, “चलो निकलो, अपना काम करो…“
यह घटना फिरोजाबाद में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बेलगाम होते व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल चुका है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। अब देखना होगा कि इस खुलेआम अश्लीलता और बदतमीजी पर क्या कार्रवाई होती है।
रिपोर्ट – नौमान माजिद
यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत
यह भी पढ़ें : Barabanki: LUCC सोसाइटी एजेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निवेशको और पुलिस की प्रताड़ना का आरोप; इलाके में सनसनी

Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
2,125