Japan: ‘ट्विटर किलर’ ताकाहिरो शिराइशी को फांसी, जाने कैसे सोशल मीडिया पर ‘फांस’ कर 9 लोगों के किए थे टुकड़े-टुकड़े 

 


टोक्यो, जापान।
जापान ने आज, 27 जून को, कुख्यात “ट्विटर किलर” ताकाहिरो शिराइशी को फांसी दे दी है। इस खौफनाक हत्यारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब ‘एक्स’) के जरिए 8 लड़कियों और 1 लड़के की बेरहमी से हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।
यह 2022 के बाद जापान में पहली बार किसी अपराधी को फांसी की सज़ा दी गई है। 34 वर्षीय ताकाहिरो शिराइशी ने जिनकी जान ली, वे सभी युवा थे, जिनकी उम्र 15 से 26 साल के बीच थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ये सभी 9 हत्याएं एक ही साल के भीतर, 2017 में की थीं, और उसी साल उसे पकड़ा भी गया था।
शिराइशी, ट्विटर पर उन यूज़र्स को निशाना बनाता था जो आत्महत्या करने के बारे में पोस्ट करते थे। वह उन्हें बताता था कि वह उनकी जान लेने की योजनाओं में मदद कर सकता है, या उनके साथ ही मर भी सकता है। इस तरह, उसने पीड़ितों को बहला-फुसलाकर अपनी क्रूरता का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत

यह भी पढ़ें : UP News: बाराबंकी में ‘रामराज’ पर सवाल! रामनगर में दलित की जमीन हड़प रहे दबंग, शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन मौन; हैदरगढ़ में भूमाफियाओं का आतंक, ‘भ्रष्टाचार की गंगा’ में डूबा सिस्टम!

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!