Barabanki: जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा DM शशांक त्रिपाठी का ‘जनता दरबार’, सीधे सुनवाई कर हल कर रहे समस्याओं का अंबार


बाराबंकी-यूपी।
शासन के निर्देशों का पालन करते हुए, बाराबंकी जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हैं।
इसी व्यवस्था के तहत, जिले की सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन करते हैं। इससे फरियादी सीधे जिलाधिकारी या संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या या शिकायत से संबंधित प्रार्थना पत्र दे सकते हैं जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। जिलाधिकारी बाराबंकी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम शशांक त्रिपाठी

 

इन प्रमुख समस्याओं का हुआ निस्तारण
जनता दर्शन के तहत निस्तारित की गई कुछ प्रमुख समस्याओं का विवरण इस प्रकार है:
  • 1. आधार संबंधी समस्या: दरियाबाद निवासी मो. शरीफ ने डाकघर दरियाबाद में आधार संशोधन व नए आधार बनाने में आ रही परेशानी को लेकर शिकायत की थी। जांच में पता चला कि आधार मशीन में जीपीएस खराबी के कारण व्यवधान आ रहा था। इसे तत्काल ठीक करवाकर आधार संबंधी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित कर दी गई हैं।
  • 2. चकमार्ग पर कब्जा: सिरौलीगौसपुर के अरियामऊ निवासी राम केवल ने चाकमार्ग संख्या 380 की पैमाइश करवाकर पटाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व विभाग की टीम ने चक की पैमाइश कर निशान लगवा दिए, और संबंधित किसानों ने स्वयं अपने हाथों से इसे ठीक कर चकमार्ग को पूर्व की भांति समतल कर दिया है। अब चकमार्ग पर किसी का कब्जा नहीं है।
  • 3. कूड़ा हटवाया गया: रामनगर के अशोकपुर चाचू सराय निवासी ज्ञान सिंह ने घर के सामने से विपक्षी का कूड़ा हटवाने के संबंध में शिकायत की थी। संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जाकर कूड़ा हटवा दिया है।
  • 4. पेयजल आपूर्ति सुचारु: बासुखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने गांव में टंकी का पानी न आने की शिकायत की थी। इस पर खंड के जूनियर इंजीनियर ने पेयजल योजना पर कार्यरत पंप ऑपरेटर को कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया। वर्तमान में पेयजल योजना से पूरे गांव में जलापूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है।
  • 5. मुआवजा भुगतान: रामसनेहीघाट के लालगंज निवासी राम समुझ ने अपने पिता के खाते की चेकबुक निर्गत कराने और अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिग्रहीत भूमि का भुगतान संबंधित के खाता संख्या में भेजने की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है।
  • 6. परिवार रजिस्टर की नकल: नवाबगंज के मुजीबपुर, शेषपुर निवासी रवींद्र कुमार ने परिवार के सदस्यों के नाम अंकित कर पृथक परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के लिए आवेदन किया था। संबंधित अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों के नाम सम्मिलित कर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करा दी गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय और तहसीलों में चल रही यह जनता दर्शन पहल, नागरिकों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें : Barabanki: दूध लेकर लौट रहे युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, ₹10 हजार भी लिए लूट; तहरीर मिलनें के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR 

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘रंगीले प्रधान’ की शर्मनाक करतूत, महिला केयरटेकर से मानदेय के बदले ‘शारीरिक संबंध’ की मांग; पीड़िता ने डीएम से मांगा इंसाफ

 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!