कानपुर-यूपी।
यूपी के कानपुर जिले के कल्याणपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में पले पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 91 साल की बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया और नोच-नोच कर मार डाला। घटना की जानकारी पुलिस और नगर निगम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू कुत्ते पर काबू पाया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
कानपुर जिले के विकास नगर में बीमा चौराहे के पास 91 साल की मोहिनी त्रिवेदी अपनी बहू किरण और पोते धीर प्रशांत त्रिवेदी के साथ रहती थीं। उनके पति सिंचाई विभाग में अफसर थे। जिनकी 20 साल पहले मौत हो गई थी। मोहिनी के बेटे दिलीप त्रिवेदी विकास भवन में नौकरी करते थे। उनका भी हाल ही में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। दूसरे बेटे रिटायर्ड विंग कमांडर संजय त्रिवेदी पीरोड में रहते हैं। संयोगवश एक हफ्ते पहले ही बहू और पोते दोनों के पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में दोनों चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है।
महिला के पोते धीर ने घर में एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। मोहनी देवी उसे अपने बच्चे की तरह पालती थीं। 14 मार्च की शाम बहू और पोता अपने कमरे में लेटे थे। शाम को मोहिनी किसी काम से आंगन की तरफ गईं, तभी जर्मन शेफर्ड ने महिला पर हमला बोल दिया। चेहरे, गर्दन, पेट और शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला। बहू और पोते के चिल्लाने पर पड़ोसी आए। लेकिन, खूंखार कुत्ते को काबू करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। दो घंटे तक कुत्ता घूम-घूमकर मोहिनी को नोचता रहा। पूरे आंगन में खून फैल गया। पड़ोसियों की सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची, तब जाकर कुत्ते को काबू में किया जा सका।

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक धीर का जर्मन शेफर्ड कुत्ता बहुत ही खूंखार है। सामान्य तौर पर जर्मन शेफर्ड पूरा ब्लैक नहीं होता है, लेकिन यह क्रॉस ब्रीड होने के चलते पूरा ब्लैक था और काफी खूंखार था। परिवार के लोग भी बड़ी मुश्किल से उसे हैंडल कर पाते थे। कुत्ता आए दिन मुहल्ले के लोगों और राहगीरों पर झपट्टा मारता था। कई लोगों को वह पहले भी काट चुका था। शिकायत करने पर धीर लोगों से ही झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। इस वजह से कुत्ते को लेकर मोहल्ले के लोग भी दहशत में रहते थे। नगर निगम कर्मचारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी धीर अपने पालतू कुत्ते को वापस मांग रहा है, हालांकि कुत्ता अभी भी रेस्क्यू सेंटर में है।
वही इस घटना के बाद पालतू कुत्तों से भी लोगो को डर लगने लगा है। लोगो के मन मे कुत्तो से सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय पार्षद ने मांग की है कि पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए और उनके मालिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाए। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है कि आखिर पालतू कुत्ता अचानक इतना आक्रामक क्यों हो गया जो अपनी ही मालकिन पर हमला कर उनकी जान ले ली।
रिपोर्ट – नौमान माजिद
यह भी पढ़े : UP NEWS: हैवान बना सगा भाई, होली पर घर आयी बहन का ही कर डाला रेप, केस दर्ज, आरोपी फरार

Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
646