लखनऊ-यूपी।
प्रदेश सरकार के कुशल वित्तीय अनुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है। प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह फरवरी तक राजस्व प्राप्ति के सापेक्ष 14076.13 करोड रुपए अधिक प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि उन्होंने कहा कि मुख्य करेत्तर राजस्व वाले मदों में यह वृद्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का परिणाम है।
वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के फरवरी माह तक कुल 1,87,987.69 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के फरवरी माह तक 1,73,911.56 रू0 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024 25 में गत वर्ष की तुलना में माह फरवरी तक 14,076.13 करोड़ रू0 का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक कुल 75,749.80 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष फरवरी, 2024 के माह तक प्राप्ति 68,450.16 करोड़ रू0 रही थी। जो वित्तीय वर्ष 2024 25 के फरवरी माह तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 72.6 प्रतिशत है। वैट के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक 27,623.85 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74.4ः है। जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 26,822.93 करोड़ रू0 रही थी।
श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक कुल 42,830.01 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 41,224.43 करोड़ रू0 रही थी। वित्तीय वर्ष 2024 25 में माह फरवरी तक प्राप्ति अपने निर्धारित लक्ष्य का 81.4 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक की राजस्व प्राप्ति 27,588.41करोड़ है जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 24,439.78 करोड़ रू0 रही थी। स्टांप तथा निबंधन मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 25 में फरवरी माह तक प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 84.5 प्रतिशत है।
इसी प्रकार परिवहन मद के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक की राजस्व प्राप्ति 10,419.81 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 9,427.01 करोड़ रू0 रही थी। परिवहन के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह फरवरी तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 92 प्रतिशत है। करेत्तर राजस्व प्राप्ति की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक प्राप्ति 3,775.81 करोड़ रू0 है, जो कि फरवरी माह तक के निर्धारित लक्ष्य का 76.3 प्रतिशत है। जबकि गत् वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति रू0 3,547.25 करोड़ रही थी।
रिपोर्ट – नौमान माजिद

Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
100