Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाराबंकी : हैदरगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 03 अदद निर्मित, अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

[smartslider3 slider=1]

हैदरगढ़-बाराबंकी।

जनपद में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 03 अदद निर्मित/अर्धनिर्मित शस्त्र, 02 अदद कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल रवाना किया है।

आज दिनांक 15.04.2023 को थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रद्युमन्न गिरी पुत्र जितेन्द्र गिरी निवासी छत्रपतिखेड़ा मजरे रामनगर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को अवशानेश्वर जंगल से गिरफ्तार कर कब्जे से दो अदद तमंचा निर्मित .12 बोर, एक अदद तमंचा अर्धनिर्मित 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0-125/2023 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।

रिपोर्ट- आसिफ हुसैन

[smartslider3 slider=4]
[smartslider3 slider=3]
admin
Author: admin

2946
आपकी राय

क्या आप बाराबंकी के मौजूदा भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की कार्यशैली से संतुष्ट है?

और पढ़ें