Barabanki

Barabanki News: जर्जर बिजली पोलों से मंडरा रहा मौत का खतरा, हाई पावर लाइन के सहारे लटके तार; हादसे की आशंका से सहमे लोगों ने की कार्रवाई की मांग

SHARE:

Barabanki News: सुबेहा नगर पंचायत में वर्षों पुराने जर्जर बिजली पोल और हाई पावर लाइन के सहारे लटके तार लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की नगर पंचायत सुबेहा में वर्षों पहले एयरटेल टावर तक बिजली आपूर्ति के लिए डाली गई विद्युत लाइन अब स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन गई है। किला दरवाजा बस स्टॉप के पास लगे इस पुराने विद्युत नेटवर्क के कई लोहे के पोल नीचे से पूरी तरह जंग खाकर खोखले हो चुके हैं और किसी भी समय गिर सकते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह जर्जर लाइन वर्तमान में बिजली विभाग की हाई पावर लाइन के सहारे लटकी हुई है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो बिजली विभाग ने कार्रवाई की और न ही नगर पंचायत ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया।

एयरटेल टावर के लिए डाली गई थी लाइन, अब बन गई खतरे की वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह विद्युत लाइन कई वर्ष पहले एयरटेल टावर तक बिजली पहुंचाने के लिए बिछाई गई थी। अब यह लाइन उपयोग में नहीं है, लेकिन इसके पोल और तार आज भी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार; पांच लोग गंभीर रूप से घायल

समय के साथ लोहे के पोलों में जंग लग गई और कई पोल नीचे से पूरी तरह गल चुके हैं। ऐसे में मामूली बारिश, तेज हवा या किसी अन्य कारण से इनके गिरने की आशंका बनी रहती है।

हाई पावर लाइन के सहारे लटके तार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जर्जर लाइन के कई तार और पोल वर्तमान में बिजली विभाग की हाई पावर लाइन के बेहद करीब हैं। कई स्थानों पर यह लाइन हाईटेंशन लाइन के सहारे लटकी दिखाई देती है।

वार्ड निवासी श्री प्रकाश ने बताया कि एक जर्जर पोल उनके मकान की ओर झुक गया है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चार से पांच पोल पूरी तरह खराब हो चुके हैं। यदि ये तार हाई पावर लाइन के संपर्क में आ गए तो करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हैनीमैन जयंती पर लगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों छात्रों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

बस स्टॉप, दुकानें और मकानों के बीच बना हुआ है खतरा

यह जर्जर विद्युत लाइन किला दरवाजा बस स्टॉप, दुकानों और रिहायशी मकानों के बीच स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में स्थानीय लोग हर समय किसी दुर्घटना की आशंका से भयभीत रहते हैं।

कस्बावासियों का कहना है कि यदि समय रहते इन पोलों और तारों को नहीं हटाया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

जिम्मेदारी तय नहीं, बिजली विभाग और नगर पंचायत में तालमेल का अभाव

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन बिजली विभाग और नगर पंचायत दोनों ही जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। यही कारण है कि आज तक यह खतरनाक लाइन जस की तस बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में है।

अधिशासी अधिकारी बोले- SDO को भेजा जाएगा पत्र

नगर पंचायत सुबेहा के अधिशासी अधिकारी इंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के एसडीओ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास - इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोलों और लटकते तारों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा उन्हें हटाकर नई सुरक्षित व्यवस्था की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: उधार के 10 हजार लौटाने के बहाने बुलाया, फिर लोहे की सरिया से किया जानलेवा हमला; नगदी और बाइक लूटकर फरार हुए दबंग

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22836
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई