Search
Close this search box.

Barabanki: खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची घाघरा, तराई के दर्जनों गांवों में मचा हाहाकार

 

रामनगर-बाराबंकी।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसक पानी के चलते सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 80 सेंटीमीटर ऊपर रहा है। जिससे तलहटी में बसे कई दर्जन गांवों में जल भराव तथा अनेक गांवो के मार्गो पर बाढ़ का पानी बहने से आवा गमन बाधित हो गया है। अचानक आई बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र में बसे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़े : Barabanki: फांसी के फंदे पर झूलने की धमकी देकर महिला पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने वाला सिरफ़िरा आशिक़ गिरफ्तार

नेपाल के गिरजा व बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान 106.866 से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जिसके चलते नदी की तलहटी में बसे दर्जनों गाँव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ो एकड़ फसले जलमग्न हो जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं। कई गांवो में बाढ़ का पानी भर जाने से लोगो ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट, राशन किट, त्रिपाल व पिपिया का वितरण किया जा रहा है।

रामनगर के तपेसिपाह, कोरिनपुरवा, सिसौडा, बुधई पुरवा, जैनपुरवा, लहड़रा सहित दर्जनों गाँवो में पानी भरा है। लोगों को आवागमन में भी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम दुर्गापुर के मुख्य मार्ग, प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवन में पानी भरा है। बंधा नुमा मार्ग पर शरण लिए हुए परिसादी पुरवा व मल्लाहन पुरवा के जगलाल, सुदर्शन, उमेश, महेश, शिवकुमार व पिंटू ने बताया कि अपने लिए दो वक्त की रोटी के साथ साथ जानवरों के भी चारे के लाले पड़ गए हैं। तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह लगातार बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर हर सम्भव मदद पहुंचाने में जुटे हुए है। बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया नदी का जलस्तर घट रहा है तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही हैं। जिला व तहसील प्रशासन 24 घंटा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

यह भी पढ़े : Barabanki: भूमाफियाओं के ख़िलाफ़ एक्शन में दिखे एसडीएम मोहम्मद शम्स तबरेज़ खां, अंबेडकर पार्क की ज़मीन से हटवाया अवैध कब्ज़ा

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

13131
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!