बाराबंकी : इण्डिया गठबन्धन को कमजोर करने के लिये CBI और ED का इस्तेमाल कर रही भाजपा – तनुज पुनिया

 

बाराबंकी।
“इण्डिया गठबन्धन की लोकप्रियता से भाजपा को अपनी हार का एहसास हो गया हैं। गठबन्धन को कमजोर करने के लिये सरकार सी.बी.आई. और ई.डी. का इस्तेमाल कर रही हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में इण्डिया गठबन्धन के सशक्त सहयोगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सी.बी.आई. का नोटिस भाजपा की हार के एहसास का परिणाम हैं।”

यह भी पढ़े – बाराबंकी : बहन पर गलत नज़र रखने वाले दोस्त के हत्यारोपी युवक और उसके साथी पर दर्ज हुआ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा

उक्त प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं लोकसभा क्षेत्र 53 बाराबंकी (सु.) के इण्डिया गठबन्धन के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया ने पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सी.बी.आई. द्वारा नोटिस भेजे जाने की घटना की तीव्र निन्दा करते हुए व्यक्त की। तनुज ने कहा कि इण्डिया गठबन्धन का कोई सहयोगी भाजपा की गन्दी राजनीति से भयभीत होने वाला नही है। बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सी.बी.आई. समन के बाद इण्डिया गठबन्धन को और मजबूती मिली हैं। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान गयी हैं और चुनाव में उनका करारा जवाब देकर परास्त करेंगी।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

24216
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!