बाराबंकी : “हमे 200 वोटो से हराया गया था लेकिन कुर्सी विधानसभा से हम तनुज पुनिया को 10 हज़ार वोटो से जीता कर भेजेंगे” – राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री

 

बाराबंकी।
“लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे देश के लोग चाहते थे कि भाजपा को हराने के लिए एक सशक्त गठबंधन बने और इंडिया गठबंधन बन गया। हमारे नेता का नारा पी.डी.ए. है जो घर-घर पहुंच गया है। पी.डी.ए. अब जाग गया है। अब देश से किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी फिरकापरस्त ताकतों को जाने में देर नहीं लगेगी। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर गठबंधन के प्रत्याशी के साथ चलेगा। जनपद में हमारे तीन विधायक हैं और लोकसभा क्षेत्र में पीडीए भरा पड़ा है। हमे 200 वोटो से चुनाव हरा दिया गया था लेकिन हम कुर्सी विधानसभा से 10000 वोटो से तनुज पुनिया को जिताकर भेजेंगे।”

यह भी पढ़े – बाराबंकी : टिकट फाइनल होते ही फूटा ‘वीडियो बम’, शराब और शबाब के साथ दिखे भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत? निजी सचिव ने वीडियो को बताया एडिटेड, नगर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

उक्त उदगार पूर्व कारागार मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राकेश वर्मा ने आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में स्थानीय लखपेड़ा बाग स्थित नोवेल्टी लॉन में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों की सामूहिक बैठक में व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज तथा संचालन समाजवादी पार्टी के महासचिव हिमांशु यादव तथा प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, विधायक सुरेश यादव, फरीद महफूज किदवई, गौरव रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व विधायक रतनलाल राव, रामगोपाल रावत, राजलक्ष्मी वर्मा, राममगन रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू तथा इंडिया गठबंधन के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया विशेष रूप से मौजूद थे।
पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने गठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने की अपील के साथ कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ है बीजेपी परेशान है। आज गठबंधन की मीटिंग पटना में है। पटना का गांधी मैदान जिसने हमेशा इतिहास रचा है आज वहां लाखों लोग गठबंधन के नेताओं के साथ भाजपा की देश से सफाई की कहानी लिख रहे हैं। हमारे नेता ने साफ तौर पर कहा है कि बाराबंकी की सीट कांग्रेस की सीट न समझकर समाजवादी की समझ कर जिता कर भेजो।

यह भी पढ़े – बाराबंकी : यात्रियों की जान ख़तरे में डाल स्टंटमैन बना सड़क पर फर्राटा भर रही रोडवेज बस का ड्राइवर, सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा
पूर्व सांसद डॉक्टर पीएल पुनिया ने बाराबंकी लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव देश में लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है। आज हमें समाजवादी पार्टी के साथियों का साथ मिला है। हम हर हाल में भाजपा को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। इंडिया गठबंधन के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हराना ही इंडिया गठबंधन का उद्देश्य है। संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने यह सीट कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ा है। मैं समाजवादी पार्टी तथा अपने कांग्रेस के साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और यदि आपकी मेहनत से हमें सेवा करने का मौका मिला तो संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

यह भी पढ़े – बाराबंकी : यूपी में सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते है ओवैसी, शर्ते न मानी तो बाराबंकी समेत 25 सीटो पर उतारेंगे प्रत्याशी, इण्डिया गठबंधन को ओवैसी ने दिया अल्टीमेटम

बैठक में सपा विधायक फरीद महफूज किदवाई, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, रतनलाल राव, राजलक्ष्मी वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अध्यक्ष नगर पंचायत फतेहपुर इरशाद अहमद कमर, सुरेंद्र वर्मा, नईम सिद्दीकी आदि वक्ताओं ने फिरकापरस्त ताकतों को हराने के लिए गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने की अपील की।
रिपोर्ट – सैफ मुख़्तार
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

और पढ़ें

error: Content is protected !!