बाराबंकी : यूपी में सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते है ओवैसी, शर्ते न मानी तो बाराबंकी समेत 25 सीटो पर उतारेंगे प्रत्याशी, इण्डिया गठबंधन को ओवैसी ने दिया अल्टीमेटम

 

बाराबंकी।
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां के बीच राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। ख़बर के मुताबिक AIMIM और इण्डिया गठबंधन के बीच समझौता न होने पर यूपी में सपा और कांग्रेस का खेल बिगड़ सकता है। समझौता न होंने की सूरत में AIMIM न सिर्फ यूपी की 25 लोकसभा सीटो पर अपने प्रत्याशी उतार कर गठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी बल्कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ख़ुद भी यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। हालांकि ओवैसी यूपी की किस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी होंगे इसका खुलासा नही किया गया है।

यह भी पढ़े – बाराबंकी :  बड़ागांव निवासी इक़बाल अज़ीज़ ने खेत मे उगाया 1.400 किलोग्राम वज़न का आलू,  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही आलू की तस्वीरे

AIMIM के बाराबंकी जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी यूपी की 05 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष स्तर पर इसके लिए गठबंधन के नेताओ से बातचीत भी चल रही है। यूपी की जिन 05 लोकसभा सीटो की मांग AIMIM कर रही है उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संभल, मुरादाबाद, आंवला व नगीना और पूर्वी उत्तरप्रदेश की आज़मगढ़ लोकसभा सीट शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कर दिया है कि हमारे ऊपर बीजेपी को जिताने का आरोप लगाया जाता है। इसी लिए हमने चुनाव से पहले ही गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव रख दिया है।इण्डिया गठबंधन का हिस्सा न बनाये जाने पर AIMIM न सिर्फ बाराबंकी समेत यूपी की 25 सीटो पर चुनाव लड़ेगी, बल्कि AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ख़ुद भी यूपी की किसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में आ सकते हैं। हालांकि ओवैसी कहा से प्रत्याशी होंगे ये अभी स्पष्ट नही किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार है और गठबंधन में शामिल न किये जाने पर जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने है प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली उसकी सूची तैयार कर AIMIM चीफ को भेज चुके हैं।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद / चौधरी उस्मान
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!