रामनगर-बाराबंकी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला तूल पकड़ रहा है। परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर उत्तर सहित पेपर वायरल होने से नाराज़ अभ्यर्थी सम्पूर्ण लिखित परीक्षा रद्द कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है। इसी कड़ी में रामनगर इलाके के सैकड़ो अभ्यर्थियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इज़हार किया और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले रामनगर इलाके के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आज गुरुवार को रामनगर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग की और दोबारा परीक्षा कराने की मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामजीत यादव को सौपा।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि पुलिस भर्ती परीक्षा बीती 17 व 18 फरवरी को चार पालियों में करायी गयी थी। जिसका पेपर 4 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर उत्तर सहित वायरल हो गया था। जो कि धांधली का संकेत है। पेपर लीक कराने में शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और परीक्षा रद्द कर पुनः पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाए। इस मौके पर शैलेंद्र अवस्थी, राजेश यादव, अंकित राजपूत सहित भारी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,137
















