बाराबंकी : पुनः भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद दर्शन करने महादेवा जा रहे उपेन्द्र सिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

 

मसौली-बाराबंकी।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने के बाद आज रविवार को दर्शन करने महादेवा जा रहे सांसद उपेंद्र सिंह रावत का मसौली चौराहे पर मंडल अध्यक्ष रामकेवल की अगुवाई मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े – बाराबंकी :  बड़ागांव निवासी इक़बाल अज़ीज़ ने खेत मे उगाया 1.400 किलोग्राम वज़न का आलू,  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही आलू की तस्वीरे

बताते चले कि प्रत्याशी बदलने की अटकलो पर विराम लगाते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी की गयी लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची मे वर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत के नाम पर पुनः मोहर लगायी गयी है। टिकट पक्का होने के बाद आज रविवार की सुबह पूजन अर्चन के लिए महादेवा जा रहे उपेंद्र सिंह रावत का मसौली चौराहे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकेवल की अगुवाई मे हुए जोरदार स्वागत मे कार्यकर्ताओं ने श्री रावत को फूल मालाओ से लाद दिया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राम केवल, वरिष्ठ नेता राजकुमार सोनी, महामंत्री प्रवीर मिश्रा, देवीशंकर सोनी, सुधाकर सोनी, रंजीत वर्मा, राम मनोहर प्रजापति, दुर्गा दयाल वर्मा, सुशील रावत, प्रधान उमाकांत, संजय रावत, नीरज, डॉ कमलेश चौहान सुशील वर्मा, राम चन्दर रावत, रामकिशोर रावत, श्रीकान्त प्रधान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, शादी समारोह एवं भीड़भाड़ वाले इलाको से चुराते थे लक्जरी गाड़िया

और पढ़ें

error: Content is protected !!