बाराबंकी।
रविवार को सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल होने से प्रदेश की राजनीति में उठे उफ़ान के बाद आज मंगलवार को कुछ समाचार चैनलों पर कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया और भाजपा के चाणक्य अमित शाह के बीच गुप्त मुलाकात और पुनिया के भाजपा में जाने की खबरे प्रसारित होते ही एक बार फिर जिले का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा। जंगल मे आग की तरह फैली ख़बर से कांग्रेसी भी हक्का बक्का रह गए। अफवाहों पर तब विराम लगा जब पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर इन खबरों का खंडन कर दिया।

कांग्रेस नेता डॉ० पीएल पुनिया ने कहा कि क्या संयोग है कि एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी के ख़िलाफ़ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सामने आया जिसकी वजह से उन्हें बाध्य होकर अपना नाम वापस लेना पड़ा। अपने सांसद का वीडियो वायरल होने के बाद से ही भाजपा घबराई हुई है। भाजपा ने जब देखा की उनकी राजनीतिक ज़मीन खिसक गई है तो गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है।
देखे डॉ0पीएल पुनिया का बयान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए श्री पुनिया ने कहा कि कॉंग्रेस पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रही है और भारी बहुमत से जीतेगी। भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ गुप्त मुलाकात के सवाल पर श्री पुनिया ने कहा कि मै जब से राजनीति में आया हूं कांग्रेस पार्टी में हूँ और कांग्रेस ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मै कांग्रेस में हूँ और आखिर दम तक कांग्रेस में ही रहूंगा।
यह भी पढ़े – बाराबंकी : ‘अश्लील वीडियो’ ने सांसद उपेन्द्र रावत के अरमानों पर फेरा पानी! BJP आलाकमान की फटकार के बाद करना पड़ा चुनाव न लड़ने का ऐलान ?
रिपोर्ट – सैफ़ मुख़्तार

Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
2,031
















